कार्यालय कलेक्टर (महिला एवं बाल विकास), जिला-रायगढ़ (छ.ग.) द्वारा “सखी” वन स्टॉप सेंटर में रिक्त पदों की भर्ती के लिए जारी किया गया है। भारत सरकार की “मिशन शक्ति” योजना के तहत इन पदों पर वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से चयन किया जाएगा।
इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थी जो इस पोस्ट पर आवेदन करना चाहते हैं वे साक्षात्कार में उपस्थित होकर अपना आवेदन दे सकते हैं|
पदों का विवरण (केवल महिलाओं के लिए)
| पद का नाम | पदों की संख्या | मासिक वेतन (एकमुश्त) | अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता |
| केन्द्र प्रशासक (Central Administrator) | 01 | ₹31,450 | विधि/समाज कार्य/समाजशास्त्र/मनोविज्ञान में स्नातकोत्तर (Master’s Degree) । |
| केस वर्कर (Case Worker) | 01 | ₹18,420 | विधि/समाज कार्य/समाजशास्त्र/मनोविज्ञान में स्नातक (Bachelor’s Degree) । |
साक्षात्कार का कार्यक्रम
- इंटरव्यू की तिथि: 05 फरवरी 2026।
- पंजीयन का समय: सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।
- स्थान: कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, रायगढ़ (छ.ग.)।
अनुभव की आवश्यकता
- केन्द्र प्रशासक: महिला संबंधित क्षेत्रों में न्यूनतम 5 वर्ष का प्रशासनिक अनुभव।
- केस वर्कर: संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम 3 वर्ष का कार्य अनुभव।
पात्रता एवं महत्वपूर्ण शर्तें
- आयु सीमा: 01 जनवरी 2025 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष । छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार छूट सहित अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी।
- निवासी: आवेदक को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- दस्तावेज: जन्म तिथि के सत्यापन हेतु 8वीं या 10वीं की अंकसूची मान्य होगी।
- स्थानीय भाषा: अभ्यर्थी को स्थानीय भाषा और बोली का ज्ञान होना आवश्यक है।
चयन की प्रक्रिया
- शैक्षणिक योग्यता: प्राप्त प्रतिशत पर अधिकतम 60 अंक।
- अतिरिक्त अनुभव: न्यूनतम अनुभव के बाद प्रत्येक वर्ष हेतु 02 अंक (अधिकतम 10 अंक)।
- बोनस अंक: महिला हेल्पलाइन या सखी केंद्र में अनुभव होने पर अधिकतम 10 अंक।
- साक्षात्कार/कौशल परीक्षा: इसके लिए 20 अंक निर्धारित हैं।
आवेदन कैसे करें?
इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर सीधे वॉक-इन-इंटरव्यू के दिन उपस्थित हों। आवेदन के साथ निम्नलिखित दस्तावेजों की मूल प्रति (Original) और स्व-प्रमाणित छायाप्रति (Self-attested copies) लाना अनिवार्य है:
- 10वीं/12वीं की अंकसूची।
- स्नातक/स्नातकोत्तर की डिग्रियां।
- मूल निवास एवं स्थायी जाति प्रमाण पत्र।
- नियोक्ता द्वारा जारी अनुभव प्रमाण पत्र।
- पहचान पत्र (आधार/वोटर आईडी)।
- स्वयं का पता लिखा लिफाफा जिस पर ₹10 का डाक टिकट लगा हो।
नोट: चयनित अभ्यर्थियों को एक महीने के भीतर फिटनेस प्रमाण पत्र और पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।
| Official Website | https://durg.gov.in/notice_category/भर्ती |






