Fixed Scroll Menu
PM Kisan PM Awas Mahtari Vandan 10th Pass Jobs 12th Pass Jobs Graduate Jobs Results Answer Key Notification
---Advertisement---

महिला एवं बाल विकास विभाग रायगढ़ में बंपर भर्ती: ₹20900 वेतन वाली सरकारी नौकरी की पूरी जानकारी

On: February 3, 2026 12:46 PM
Follow Us:
raigarh-mahila-bal-vikas-bharti-2026
---Advertisement---

भारत सरकार ने एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत महिलाओं के सुरक्षा, संरक्षण एवं सशक्तिकरण हेतु एक अम्ब्रेला योजना “मिशन शक्ति” की शुरुआत की है। मिशन शक्ति के अंतर्गत राज्य स्तर पर राज्य महिला सशक्तिकरण केंद्र हब (SHEW) एवं प्रत्येक जिले में जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केंद्र (DHEW) स्थापित किया गया है। मिशन शक्ति के दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य स्तरीय हब हेतु जिले में संविदा पदों की पूर्ति हेतु स्वीकृति प्राप्त है। प्रकरण स्वरूप जिले में रिक्त 03 संविदा पदों की आवेदन की अंतिम तिथि दिनांक 06.02.2026 है।

रिक्त पदों का विवरण

पद का नामकुल पदमासिक वेतनअनिवार्य योग्यताअनुभव
वित्तीय साक्षरता एवं समन्वय विशेषज्ञ01₹20,900अर्थशास्त्र/बैंकिंग/समान कार्य में स्नातक डिग्री। वित्तीय कार्यों में न्यूनतम 03 वर्ष का अनुभव।
कार्यालय सहायक01₹18,420लेखा (Accounts) सहित स्नातक या डिप्लोमा। लेखा कार्यों में न्यूनतम 03 वर्ष का अनुभव।
मल्टी टास्क स्टाफ (MTS)01₹11,720किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास। भृत्य/सफाई कार्य में न्यूनतम 02 वर्ष का अनुभव।

पात्रता एवं शर्तें

  • आयु सीमा: 01.01.2026 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष (छूट के साथ अधिकतम 45 वर्ष)।
  • निवास: कार्यालय सहायक और MTS हेतु छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है। समन्वय विशेषज्ञ पद हेतु छत्तीसगढ़ के निवासियों को 02 अंक का बोनस और प्राथमिकता दी जाएगी।
  • अनुभव: केवल शासकीय या अर्द्धशासकीय संस्थाओं का अनुभव ही मान्य होगा।
  • नियुक्ति: यह पूर्णतः अस्थायी संविदा नियुक्ति है, जो प्रथम बार 02 वर्ष के लिए की जाएगी।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

आवेदनों के मूल्यांकन हेतु अंकीय प्रणाली में निम्नानुसार अंक रखे जाएंगे—

  • वांछित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त प्रतिशत पर 100 अंकों का वेटेज देते हुए अधिकतम 60 अंक दिए जाएंगे।
  • न्यूनतम अनुभव के पश्चात प्रत्येक अतिरिक्त वर्ष के अनुभव के लिए 02 अंक दिए जाएंगे, अधिकतम 18 अंक तक।
  • छत्तीसगढ़ के मूल निवासी आवेदकों को 02 बोनस अंक प्रदान किए जाएंगे।
  • उपरोक्त तीनों बिंदुओं के आधार पर कुल 80 अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
  • चयन हेतु इंटरव्यू/कौशल परीक्षा के 20 अंक निर्धारित रहेंगे। जिन पदों पर दोनों रखे जाना है, वहाँ दोनों के 10-10 अंक होंगे।
  • अभ्यर्थियों के चयन में यदि मेरिट सूची में समान अंक होते हैं, तो आयु में वरिष्ठता के आधार पर चयन किया जाएगा।

आवेदन के साथ संलग्न किए जाने वाले दस्तावेज (स्व-प्रमाणित)

  1. 10वीं की अंकसूची (जन्म तिथि हेतु)।
  2. सभी शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यता के प्रमाण पत्र।
  3. मूल निवास एवं स्थायी जाति प्रमाण पत्र।
  4. नियोक्ता द्वारा जारी अनुभव प्रमाण पत्र।
  5. ₹10 के डाक टिकट लगा स्वयं का पता लिखा लिफाफा।
  6. पहचान पत्र (आधार कार्ड/वोटर आईडी)।

आवेदन कैसे करें

रायगढ़ जिले के इस भर्ती अभियान में शामिल होने के लिए आपको ऑफलाइन आवेदन करना होगा। सबसे पहले विज्ञापन में दिए गए प्रारूप के अनुसार आवेदन पत्र भरें और उसके साथ अपनी 10वीं की अंकसूची, निवास, जाति और शासकीय अनुभव प्रमाण पत्र की स्व-प्रमाणित (Self-attested) प्रतियां संलग्न करें।

आवेदन केवल रजिस्टर्ड डाक, स्पीड पोस्ट या कोरियर के माध्यम से “कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, रायगढ़ (छ.ग.)” के पते पर भेजें। आपका आवेदन 06 फरवरी 2026 की शाम 05:30 बजे तक कार्यालय में प्राप्त हो जाना चाहिए, इसके बाद प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

Official Websitehttps://raigarh.gov.in/notice_category/भर्ती

DevInfoHub

DevInfoHub एक informational portal है जो सरकारी नौकरियों, योजनाओं, रिजल्ट और एडमिट कार्ड की जानकारी आधिकारिक स्रोतों के आधार पर प्रकाशित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment