रायगढ़ (छत्तीसगढ़) — जिला प्रशासन द्वारा पीएम श्री योजना के अंतर्गत संगीत शिक्षक (रिक्त पद) की भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई है। इस संबंध में कार्यालय कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक, समग्र शिक्षा, जिला–रायगढ़ द्वारा आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है
क्या है पूरा मामला?
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, रायगढ़ जिले में पीएम श्री योजना के अंतर्गत संगीत शिक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु दिनांक 10 नवंबर 2025 को विज्ञापन जारी किया गया था। इस विज्ञापन के तहत पात्र अभ्यर्थियों से 29 नवंबर 2025 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे।
आपत्ति / दावा प्रस्तुत करने का अवसर
यदि किसी अभ्यर्थी को पात्रता या अपात्रता सूची से संबंधित कोई आपत्ति या दावा है, तो वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं:
- आपत्ति/दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि: 30 दिसंबर 2025
- कार्यालय:
जिला परियोजना कार्यालय,
समग्र शिक्षा, रायगढ़
सूची कहां देखें?
पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की विस्तृत सूची रायगढ़ जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है या निचे दिए डायरेक्ट लिंक से देख सकते हैं|
| official Website | https://raigarh.gov.in/notice_category/भर्ती |





