Fixed Scroll Menu
PM Kisan PM Awas Mahtari Vandan 10th Pass Jobs 12th Pass Jobs Graduate Jobs Results Answer Key Notification
---Advertisement---

Jashpur Bharti 2026: कल्याण आश्रम जशपुर में डॉक्टरों की बंपर भर्ती, सैलरी ₹1.32 लाख तक; यहाँ देखें पूरी जानकारी

On: February 26, 2026 2:31 PM
Follow Us:
Jashpur Bharti 2026
---Advertisement---

अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम, जशपुर नगर का पत्र क्रमांक/137/116/शास. अनुदान / 2025-26/दिनांक 13/02/2026 के तहत रिक्त संविदा पदों पर नियुक्ति की जानी है जिसके लिये पदनाम के सम्मुख दर्शित योग्यताधारी उम्मीदवारों से निम्नांकित शर्तों के अधीन आवेदन दिनांक 11/03/26 को शाम 05:00 बजे तक पंजीकृत डॉक या kadcjashpur@gmail.com के माध्यम से आमंत्रित किये जाते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात् प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों को स्वीकार नहीं किया जावेगा।

रिक्त पदों का विवरण

क्र.पद का नामकुल पदआरक्षण (ST/SC/OBC/UR)शैक्षणिक योग्यतामासिक वेतन
1चिकित्सक (M.S. General Surgery)01SC-01MD/MS (General Surgery) + MCI पंजीकरण ₹ 1,32,000/-
2चिकित्सक (MD Medicine)01SC-01MD (General Medicine) + MCI पंजीकरण ₹ 1,32,000/-
3स्त्री रोग विशेषज्ञ (Gynaecologist)02ST-01, SC-01MD/MS/DNB या PG डिप्लोमा (Obs & Gynae) ₹ 1,32,000/-
4शिशु रोग विशेषज्ञ (Pediatrician)01SC-01MD/DNB या PG डिप्लोमा (Pediatrics) ₹ 1,32,000/-
5एनेस्थीसिया (Anaesthesia)01ST-01MD/DNB या PG डिप्लोमा (Anesthesia) ₹ 88,000/-
6चिकित्सक (MBBS)02ST-01, SC-01MBBS + MCI पंजीकरण ₹ 70,350/-

महत्वपूर्ण तिथियों का विवरण

विवरणतिथि / समय
विज्ञापन जारी होने की तिथि18/02/2026
आयु गणना के लिए संदर्भ तिथि01/01/2026
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि11/03/2026
आवेदन जमा करने का अंतिम समयशाम 05:00 बजे तक

मुख्य नियम एवं शर्तें

आवेदक विज्ञापन के आधार पर NIC के वेबसाईट www.jashpur.nic.in से आवेदन पत्र का प्रारूप डाउनलोड कर सकते हैं।

अंतिम चयन सूची शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांकों के 65 प्रतिशत अंक, अनुभव के अधिकतम 10 अंक और साक्षात्कार के 25 अंकों के आधार पर बनाई जावेगी।

संविदा पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम 70 वर्ष चिकित्सकीय पद हेतु होगी, जिसकी गणना 01 जनवरी 2026 से की जावेगी।

अनुभव प्रमाण पत्र केवल केन्द्र व राज्य सरकार के उपक्रम/शासकीय/अर्धशासकीय पदों पर कार्य हेतु प्रतिवर्ष 02 अंक (अधिकतम 05 वर्ष हेतु 10 अंक) प्रदान किया जावेगा।

केवल नियमित पाठ्यक्रम (Regular Course) शिक्षा ग्रहण करने वाले का आवेदन मान्य होगा; दूरस्थ शिक्षा वाले अपात्र होंगे। नियुक्त व्यक्ति निजी प्रैक्टिस नहीं कर सकेगा।

चयन का आधार (अंक विभाजन)

अंतिम चयन सूची (Merit List) कुल 100 अंकों के मान से निम्नलिखित आधार पर तैयार की जावेगी:

  • शैक्षणिक योग्यता: अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के प्रतिशत का 65 प्रतिशत अंक लिया जावेगा.
  • अनुभव (अधिकतम 10 अंक): अनुभव केवल केंद्र व राज्य सरकार के उपक्रम/शासकीय/अर्धशासकीय संस्थानों का ही मान्य होगा. इसके लिए प्रति पूर्ण वर्ष हेतु 02 अंक दिए जावेगे (अधिकतम 05 वर्ष हेतु 10 अंक).
  • साक्षात्कार (25 अंक): शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों को साक्षात्कार/वॉक-इन इंटरव्यू के लिए बुलाया जावेगा.

चयन संबंधी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

दस्तावेज सत्यापन: साक्षात्कार या दस्तावेज जांच के समय 10वीं, 12वीं, स्नातक/स्नातकोत्तर के समस्त वर्षों की अंकसूची, संबंधित डिग्री, जाति प्रमाण पत्र और अनुभव प्रमाण पत्र के मूल अभिलेख एवं एक स्व-प्रमाणित सेट प्रस्तुत करना अनिवार्य है

नियमित शिक्षा: केवल नियमित पाठ्यक्रम (Regular Course) से शिक्षा प्राप्त करने वाले आवेदकों का आवेदन ही मान्य होगा. दूरस्थ शिक्षा (Distance Education) से उत्तीर्ण आवेदक अपात्र होंगे.

आयु गणना: आयु की गणना 01 जनवरी 2026 की स्थिति में की जावेगी. न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 70 वर्ष निर्धारित है.

प्रतीक्षा सूची: अंतिम चयन सूची और प्रतीक्षा सूची प्रकाशन की तिथि से 01 वर्ष के लिए वैध रहेगी. इस अवधि में पद रिक्त होने पर प्रतीक्षा सूची से पूर्ति की जा सकेगी.

अंतिम निर्णय: भर्ती प्रक्रिया के दौरान किसी भी विवाद की स्थिति में कलेक्टर महोदय के अनुमोदन उपरांत कल्याण आश्रम धर्मार्थ चिकित्सालय समिति, जशपुर का निर्णय अंतिम होगा.

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन पंजीकृत डाक (Registered Post) द्वारा कार्यालय भेज सकते हैं या ईमेल kadcjashpur@gmail.com के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं ।

आवेदन पत्र दिनांक 11/03/2026 को शाम 05:00 बजे तक प्राप्त हो जाने चाहिए ।

निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात् प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों को स्वीकार नहीं किया जावेगा ।

आवेदक समाचार पत्र में प्रकाशित विज्ञापन के आधार पर NIC की वेबसाइट www.jashpur.nic.in से आवेदन पत्र का प्रारूप डाउनलोड कर सकते हैं ।

Official Websitehttps://jashpur.nic.in/
PDF Notificationhttps://cdn.s3waas.gov.in/s385fc37b18c57097425b52fc7afbb6969/uploads/2026/02/17714240934058.pdf

DevInfoHub

DevInfoHub एक informational portal है जो सरकारी नौकरियों, योजनाओं, रिजल्ट और एडमिट कार्ड की जानकारी आधिकारिक स्रोतों के आधार पर प्रकाशित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment