Fixed Scroll Menu
PM Kisan PM Awas Mahtari Vandan 10th Pass Jobs 12th Pass Jobs Graduate Jobs Results Answer Key Notification
---Advertisement---

Bemetara Recruitment 2026: महिला एवं बाल विकास विभाग में सहायक ग्रेड-3 की सीधी भर्ती, यहाँ देखें पूरी जानकारी

On: February 3, 2026 12:44 PM
Follow Us:
Bemetara Assistant Grade 03 Vacancy
---Advertisement---

बेमेतरा जिला (छत्तीसगढ़) के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सहायक ग्रेड-03 के पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है । यह भर्ती जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग बेमेतरा के अधीन आरक्षण शर्तों और प्रक्रिया के अनुसार की जाएगी।

विवरणजानकारी
विभाग का नामकार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला बेमेतरा (छ.ग.)
पद का नामसहायक ग्रेड-03 (तृतीय श्रेणी)
कुल रिक्त पद02 पद (अनारक्षित – 01, अनुसूचित जाति – 01)
योग्यता12वीं पास + कंप्यूटर में 01 वर्षीय डिप्लोमा + हिंदी टाइपिंग (5000 KDPH)
आवेदन की अंतिम तिथि11 फरवरी 2026, शाम 05:30 बजे तक (केवल स्पीड पोस्ट / रजिस्टर्ड डाक से)
आयु सीमा18 से 40 वर्ष (छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों हेतु, 01.01.2026 की स्थिति में)
वेतनमान₹5,200 – ₹20,200 + ग्रेड वेतन ₹1,900 (वेतन मैट्रिक्स लेवल-04)
आधिकारिक वेबसाइटbemetara.gov.in

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 22 जनवरी 2026।
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 11 फरवरी 2026 (सायं 05:30 बजे तक)।
  • आवेदन का माध्यम: केवल रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से।

पदों का विवरण (Vacancy Details)

  • पद का नाम: सहायक ग्रेड-03 (तृतीय श्रेणी)
  • कुल रिक्त पद: 02
  • वर्गवार आरक्षण: – अनारक्षित (मुक्त): 01 पद, अनुसूचित जाति (मुक्त): 01 पद
  • वेतनमान: ₹5,200 – ₹20,200 (ग्रेड वेतन 1900, वेतन मैट्रिक्स लेवल-04)

शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता (Educational Qualifications)

  • मान्यता प्राप्त शिक्षा मंडल से 10+2 (बारहवीं) परीक्षा उत्तीर्ण ।
  • पुरानी हायर सेकेंडरी के साथ स्नातक पाठ्यक्रम की प्रथम वर्ष परीक्षा उत्तीर्ण भी मान्य है ।
  • मान्यता प्राप्त संस्था से डाटा एंट्री ऑपरेटर/प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा ।
  • कंप्यूटर में हिन्दी टाइपिंग की 5000 Key Depression प्रति घंटा की गति (कौशल परीक्षा ली जाएगी) ।

आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष (01.01.2026 की स्थिति में) ।
  • अधिकतम आयु: छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित है ।
  • आयु में छूट: छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार SC, ST, OBC, महिला, दिव्यांग और भूतपूर्व सैनिकों को आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी ।
  • नोट: सभी छूटों को मिलाकर अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए ।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

शैक्षणिक योग्यता (70 अंक): निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक अर्हता के प्राप्तांकों के प्रतिशत का 70% निकाला जाएगा ।

दक्षता/कौशल परीक्षा (30 अंक): पात्र उम्मीदवारों की कंप्यूटर दक्षता परीक्षा ली जाएगी ।

अंतिम मेरिट: शैक्षणिक और कौशल परीक्षा के अंकों को जोड़कर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी ।

आवेदन कैसे करें (How to Apply)

इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग जिला बेमेतरा (छ.ग.) पिन कोड-491335 पते पर भेज सकते हैं|

अनिवार्य दस्तावेज: शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति, निवास, और रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र की स्वयं सत्यापित प्रतियां संलग्न करें|

लिफाफे के ऊपर आवेदित पद का नाम, जाति वर्ग और अपना पता पिन कोड सहित स्पष्ट लिखें

साथ ही, स्वयं का पता लिखा हुआ ₹10 का डाक टिकट लगा एक खाली लिफाफा (9’x4′) अनिवार्य रूप से संलग्न करें।

उम्मीदवार को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है।

चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति 3 वर्ष की परिवीक्षा अवधि (Probation) पर की जाएगी।

अधिक जानकारी और मेरिट लिस्ट देखने के लिए जिले की वेबसाइट bemetara.gov.in का नियमित अवलोकन करें|

Official Websitehttps://bemetara.gov.in/notice_category/भर्ती

DevInfoHub

DevInfoHub एक informational portal है जो सरकारी नौकरियों, योजनाओं, रिजल्ट और एडमिट कार्ड की जानकारी आधिकारिक स्रोतों के आधार पर प्रकाशित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment